{"_id":"67-88514","slug":"Gorakhpur-88514-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर छात्रा ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने पर छात्रा ने दे दी जान
Gorakhpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से परेशान छात्रा ने जहर खा लिया। अचेत हालत में वह सड़क पर पड़ी हुई थी, सूचना पाकर पहुंचे पिता अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रुस्तमपुर के अरुण कुमार शुक्ला बैंकाक में व्यवसाय करते हैं। इस समय वह घर आए हुए हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी दिव्या उर्फ रानी सेंट्रल एकेडमी में पढ़ती थी, इस बार उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। बुधवार को दिव्या अपनी स्कूटी लेकर रिजल्ट देखने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिवार वाले परेशान होकर तलाश करने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दिव्या के मोबाइल से अरुण के पिता को फोन करके बताया कि उनकी बेटी स्कूल के पास अचेत हालत में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचे अरुण से दिव्या ने कहा कि ,‘डैडी मेरा रिजल्ट आया और मैं फेल हो गई हूं। मैंने जहर खा लिया है प्लीज मुझे बचा लीजिए।’ दिव्या को लेकर अरुण जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आहत परिवार वाले कुछ और जानकारी नहीं दे सके। रिजल्ट आने के बाद दिव्या को जहर कहां से मिला इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।