फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सत्य और अहिंसा का सिद्धांत सार्वभौमिक : दुर्गा प्रसाद

सत्य और अहिंसा का सिद्धांत सार्वभौमिक : दुर्गा प्रसाद

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहर में बुधवार को विविध आयोजन हुए। कहीं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई तो कहीं गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने बुद्ध के जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाए मार्ग पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा परिषद और शीतला प्रसाद फूलमती देवी शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एसपीडीपी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद ने गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा बुद्ध का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत सार्वभौमिक है। अध्यक्षता कर रहे रंजीत कुमार ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन कभी भी भौतिकता से प्रभावित नहीं हुआ। बुद्ध का जीवन, चिंतन व कृतित्व सत्या और अहिंसा का पोषक है। बुद्ध सनातन धर्म की श्रृंखला की कड़ी बताया।
विज्ञापन

इसी क्रम में आनंदमार्ग जागृति संस्था के तत्वाधान में बेतियाहाता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आचार्य विनोद विहारी ने धर्मगुरू तारक ब्रह्म के बारे में कहा कि प्रकृति में जो कुछ घटनाएं घटित होती हैं, सब तारक ब्रह्म की कृपा से होती हैं। मधु, रंजना, प्राप्ती, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। बुद्ध सम्मान सेना ने प्रताप मार्केट में बुद्ध जयंती मनाई। संगठन अध्यक्ष आशीष सिंह सैंथवार ने कहा कि चूंकि हम तथागत के वंशज हैं, इसलिए तथागत के सम्मान में हमेशा तत्पर रहेंगे। हमें उनके वंशज होने पर गर्व है। अतुल भट्ट, अजय मल्ल, राजेश सिंह, रवींद्र सिंह, भूपेश मल्ल आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अपना दल, समाचार पत्र विक्रेता संघ, लार्ड बुद्धा चैरिटेबल ऑफ इंडिया बुद्ध विहार ने भी जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed