{"_id":"67-72901","slug":"Gorakhpur-72901-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में दो लोगों ने लगाई छलांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में दो लोगों ने लगाई छलांग
Gorakhpur
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी में रविवार को दो लोगों ने छलांग लगा दी। एक घटना दिन में तथा दूसरी रात में हुई। नदी में कूदे व्यापारी और अधेड़ की तलाश की जा रही है। राजघाट पुल पर दोनों की बाइक खड़ी मिलीं हैं।
चिलुआताल, नौतन का सैफ उर्फ बबलू पांच भाइयों में छोटा है। उसकी रेती चौराहे के पास दुकान है। रविवार को वह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन दुकान नहीं गया। दोपहर करीब दो बजे वह राजघाट पुल पर पहुंचा। बताते हैं कि पहले वह नौसड़ की तरफ गया और वहां से फिर शहर की तरफ लौट रहा था। पुराने पुल पर पहुंचकर उसने अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी कर मोबाइल बाइक की हैंडिल पर रख दिया। गाड़ी से उतरकर सीधा रेलिंग पर चढ़ा और नदी में कूद गया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल और बाइक के आधार पर परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर उसके भाई मो. अहमद पहुंच गए थे।
बेलीपार क्षेत्र के नए राप्ती पुल से रविवार रात एक अधेड़ बाइक खड़ा करके राप्ती पुल से कूद गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद अधेड़ व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। घटना रविवार रात नौ बजे की है। राप्ती के नए पुल पर बाइक सवार एक अधेड़ पहुंचा। उसने बाइक खड़ी की और पीछे की तरफ मुड़ गया। कुछ दूरी तक जाने के बाद इधर उधर देखने के बाद व्यक्ति राप्ती नदी में छलांग लगा दी। राहगिरों ने व्यक्ति के कूदने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। बाइक में सर्विस बुक में खोराबार क्षेत्र के लालपुर टिकट के विनय कुमार सिंह लिखा था। पुलिस ने उस पते के आधार पर व्यक्ति कौन है इसकी छानबीन शुरू कर दी है।