फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कन्या भ्रूण हत्या विषयक भाषण प्रतियोगिता

कन्या भ्रूण हत्या विषयक भाषण प्रतियोगिता

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का मत है कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए युवा शक्ति को जगाना होगा। ये विद्यार्थी प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग के जनसंख्या शिक्षा क्लब की ओर से आयोजित समाज में बढ़ती भ्रूण हत्यायें उत्तरदायी कौन विषयक भाषण प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे।
विधि प्रथम सेमेस्टर के छात्र स्वतंत्र कुमार पाठक ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए युवा शक्ति को जगाना होगा। युवा ही आगे आ कर इस कुप्रथा पर अंकुश लगा सकते हैं। उन्हें धार्मिक रूढ़ियां तोड़नी होंगी। दहेज न लेने का संकल्प लेना होगा। कृष्ण कुमार शुक्ल ने कहा कि सहजीवन, एकल जीवन, अप संस्कृति, और वैज्ञानिकता के अभाव में इस तरह की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट के सही अनुपालन पर जोर दिया। अजीत गुप्ता ने कहा कि इसके लिए युवाओं क ी मौन स्वीकृत को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि हमें इसका पुरजोर विरोध करना होगा। अमित उपाध्याय ने कहा कि इसके लिए स्त्रियां ही ज्यादा जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे अत्याचार को नियति मानती हैं। बताया कि पिछले तीन दशक में देश में एक करोड़ 20 लाख भ्रूण हत्याएं हो चुकी हैं। कहा कि दहेज लोभी लोग ही समाज को ऐसा करने पर विवश करते हैं। प्रांजल शेखर ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या में महिलाओं की भागीदारी अधिक है। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हो सकता। सुरभि गुप्ता ने इसके लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के महिला चिकित्सक डॉ. अंजू मिश्रा का कहना था कि यह कहना गलत है कि कन्या भ्रूण हत्या के लिए डाक्टर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कठोर कानून की वकालत की। साथ ही युवाओं को जागरूक करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं कृष्ण कुमार शुक्ल, स्वतंत्र कुमार पाठक, सुरभि गुप्ता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed