फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हॉस्टल में मारपीट के बाद फायरिंग

हॉस्टल में मारपीट के बाद फायरिंग

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के संतकबीर हॉस्टल में सोमवार की पहुंचे बाहरी युवकों ने छात्रों की पिटाई कर दी। जानकारी के बाद हॉस्टल के छात्रों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। छात्रों से घिरने के बाद युवक फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना से नाराज छात्रों ने हॉस्टल के सामने सड़क पर उतरकर पथराव कर गाड़ियों का शीशा तोड़ने के साथ ही राहगीरों की पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी छात्र फरार हो गए। चौकी प्रभारी युनिवर्सिटी की तहरीर पर 150 से अधिक छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संत कबीर हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम एक पक्ष के समर्थन में बाहर से पांच-छह की संख्या में आए युवकों ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद छात्रों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। पिटाई करने वाले युवक फायरिंग कर फरार हो गए। हॉस्टल में बाहरी लड़कों के घुसकर मारपीट करने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हॉस्टल के सामने छात्र संघ चौराहा से मोहद्दीपुर की ओर जाने वाले वाहनों पर पथराव करने के साथ ही राहगीरों की पिटाई कर दी। पत्थर लगने से छह चार पहिया वाहन और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं वहीं आठ से अधिक लोग घायल हो गए। हॉस्टल के छात्रों के उपद्रव करने की सूचना के बाद एसपी सिटी सत्येंद्र कुमार, एडीएम सिटी बीएन सिंह, सीओ कैंट के साथ ही क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पर पथराव करते हुए छात्र फरार हो गए। शाम साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक छात्रसंघ-मोहद्दीपुर मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन ठप रहा। हॉस्टल में सर्च अभियान चलाने के लिए एसपी सिटी ने यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के साथ ही संतकबीर, नाथ चंद्रावत, बुद्धा हास्टल के वार्डेन से बातचीत की लेकिन उन्होंने हॉस्टल में जांच करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी युनिवर्सिटी घनश्याम पांडेय की तहरीर पुलिस ने 150 से अधिक छात्रों पर बलवा, तोड़फोड़ करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिली लावारिस बाइक
एनसी हॉस्टल के पास पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। बवाल के बाद छात्रों को दौड़ाते हुए हॉस्टल में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एनसी हॉस्टल के वार्डेन केएन सिंह ने बाइक के बारे में छानबीन किया लेकिन वह छात्रों की नहीं थी। नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में है।

एसटीएफ के आने की भी चर्चा
हॉस्टल के कुछ छात्रों का कहना था कि बाहर से आने वाले लोग अपने को एसटीएफ का जवान बता रहे थे। एक छात्र को वह अपने साथ ले जाना चाहते थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। छात्रों के जुटने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि पुलिस हॉस्टल में एसटीएफ के दबिश देने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed