{"_id":"5ccf2ce2bdec22070264acca","slug":"91557081314-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ चांद का दीदार, पहला रोजा मंगलवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ चांद का दीदार, पहला रोजा मंगलवार को
Mon, 06 May 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मौसम साफ होने के बावजूद रविवार को मुकद्दस रमज़ान का चांद नहीं दिखा। अब पहला रोजा सात मई से शुरू होगा, लेकिन तरावीह की नमाज छह मई की रात से शुरू हो जायेगी। उलेमाओं ने कहा कि देर शाम तक देश में रमजान का चांद नहीं देखा गया। रमज़ान का पहला अशरा (दस दिन) रहमत का होता है। रमज़ान के पहले दस दिन अल्लाह की रहमत बरसती है।
सोमवार को अकीदतमंद मस्जिदों में पहुंचेंगे और रात की एशा नमाज के बाद तरावीह की 20 रकात नमाज अदा करेंगे। औरतें घरों में नमाज अदा करेंगी। घरों व इबादगाहों में कुरआन शरीफ की तिलावत शुरू हो जायेगी। मुसलमान अल्लाह की हम्द व सना बयां करेंगे और अल्लाह की इबादत में मशगूल हो जायेंगे। तंजीम उलेमा अहले सुन्नत से जारी रमज़ान हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल आनी शुरू हो गई है।
पहले दिन ज्यादातर मसले जकात को लेकर पूछे गए। चांद के मुताल्लिक भी लोगों ने जानकारियां लीं। तंजीम कारवाने अहले सुन्नत के सदर मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दीन ए इस्लाम के पाक माह रमज़ान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है। रमज़ान शरीफ का महीना दीन ए इस्लाम में खास अहमियत रखता है। लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं। ..........
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
सोमवार को अकीदतमंद मस्जिदों में पहुंचेंगे और रात की एशा नमाज के बाद तरावीह की 20 रकात नमाज अदा करेंगे। औरतें घरों में नमाज अदा करेंगी। घरों व इबादगाहों में कुरआन शरीफ की तिलावत शुरू हो जायेगी। मुसलमान अल्लाह की हम्द व सना बयां करेंगे और अल्लाह की इबादत में मशगूल हो जायेंगे। तंजीम उलेमा अहले सुन्नत से जारी रमज़ान हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पहले दिन ज्यादातर मसले जकात को लेकर पूछे गए। चांद के मुताल्लिक भी लोगों ने जानकारियां लीं। तंजीम कारवाने अहले सुन्नत के सदर मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दीन ए इस्लाम के पाक माह रमज़ान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है। रमज़ान शरीफ का महीना दीन ए इस्लाम में खास अहमियत रखता है। लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं। ..........
विज्ञापन
नहीं दिखा रमजान का चांद
गोरखपुर। दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल स्थित तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत की मीटिंग रविवार को दरगाह परिसर में हुई। जिसमें उलेमा ए किराम ने शिरकत की। मीटिंग में रमज़ान के चांद की पुष्टि के लिए मदरसों व खानकाहों से संपर्क किया। लेकिन पुष्टि कहीं से नहीं हुई। इसलिए तंजीम ने ऐलान किया कि पहला रोजा मंगलवार सात मई से शुरू होगा। तरावीह की नमाज सोमवार रात से पढ़ी जाएगी।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।