{"_id":"5c840220bdec2213e54b9be0","slug":"91552155168-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली पडरौना इलाके के सुसवलिया के पास शनिवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस शवो को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक सुसवलिया गांव के पास स्थित निर्माणाधीन पुलिया के निकट एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दो युवक रामकोला इलाके के मांडेराय गांव के राकेश ( 26 ) और विवेकानन्द ( 22 ) तथा तीसरा युवक पडरौना कोतवाली के केवल छपरा गांव का निवासी उमेश ( 28 ) है। हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। मांडेराय गांव के प्रधान जंत्री चौबे ने बताया कि हादसे में उनके गांव के विवेकानंद और राकेश की मौत हुई है। जबकि मृतक उमेश केवल छपरा गांव का रहने वाला था। कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। तीनो शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी गई है।