{"_id":"5c6f01d3bdec2217fc33f182","slug":"91550778835-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बीच शुरू हुईं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बीच शुरू हुईं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सख्ती के बीच गुरुवार को शुरू हुईं। दो कॉलेजों में पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने भी दो केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन करीब आठ फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय समेत 249 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। करीब 2.58 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा में करीब 30 हजार विद्यार्थी नामांकित थे, जिसमें करीब ढाई हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उड़ाका दल की टीम ने दस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे लगे मिले और प्रश्नपत्र का बंडल कैमरे के सामने खोला गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन कहीं भी नकल की सूचना नहीं मिली है।

कैमरे के सामने सील करें कापियां
गोरखपुर। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने पहली पाली में नवल्स डिग्री कॉलेज कुसम्ही और बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर का निरीक्षण किया। नवल्स डिग्री कॉलेज में वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे के सामने कॉपियों का बंडल सील करते नहीं पाया गया। यहां 30 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। कुलपति ने डीवीआर को चेक किया। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि कॉपियां कैमरे के सामने सील करें। बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर में सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन