{"_id":"5c6eda22bdec22739a5bfb2c","slug":"91550768674-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज सीट बसपा को, अब चेहरे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमरियागंज सीट बसपा को, अब चेहरे का इंतजार
Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar/नीरज मिश्र
siddharthnagar/नीरज मिश्र
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
loksabha election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। महागठबंधन के सीटों की घोषणा हो गई है। डुमरियागंज लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई है। पार्टी ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रचार में वह अन्य दलों से आगे है। सीट बंटवारे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा के स्थानीय नेता गठबंधन धर्म कितना पालन करते हैं। वैसे सपा के छह नेता इस सीट से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। उधर, भाजपा और कांग्रेस ने भी अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
सियासी गलियारे में चल रही चर्चा के मुताबिक कांग्रेस के तीन नेता टिकट के दावेदार हैं। इनमें एक पूर्व सांसद भी शामिल हैं। अगर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो लड़ाई दिलचस्प हो सकती है। ये तीनों दावेदार लखनऊ में प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों से भी टिकट के कई दावेदार हैं। हालांकि मौजूदा सांसद खुद को प्रत्याशी मानकर प्रचार में जुटे हुए हैं। अब एनडीए घटक दल अपना दल एस पर सबकी नजरें हैं। अपना दल एस डुमरियागंज सीट पर दावेदारी कर रहा है। पार्टी कई बार स्थानीय सांसद का विरोध कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में भाजपा, बसपा, कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। सूत्रों की माने तो 23 फरवरी गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वांचल के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी।