फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खूनचुसवा को लेकर स्वास् थ्य महकमा अलर्ट

खूनचुसवा को लेकर स्वास् थ्य महकमा अलर्ट

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खूनचुसवा को लेकर स्वास्
थ्य महकमा अलर्ट
बस्ती के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

खूनचुसवा का खौफ, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
बस्ती की घटना के बाद गोरखपुर में सीएमओ ने सघन चेकिंग के लिए बनाईं दो टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पांच सौ रुपये का लालच देकर गरीब और मजदूरों का हर माह खून निकालने वाले गिरोह का बस्ती में भंडाफोड़ होने के बाद गोरखपुर का स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। जिले में सघन अभियान चलाने के लिए सीएमओ ने एसीएमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मंगलवार को बैठक की। इस दौरान जिले मे सघन जांच अभियान चलाए जाने के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अगले सप्ताह से अभियान शुरू हो जाएगा। सभी तहसीलों से लेकर शहर में भी सघन चेकिंग की जाएगी। अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।


2008 में गोरखपुर सुर्खियों में आया था
शहर में वर्ष 2008 में खूनचुसवा गिरोह का खुलासा हुआ था। तब ‘लेटकर कमाओ बैठकर खाओ’ को स्लोगन की तरह इस्तेमाल करके गरीब और मजदूरों को बरगलाकर उनका खून निकालने वाले गिरोह पकड़ा गया था। गिरोह के झांसे में आने वाले युवकों के शरीर से हर माह खून निकाले जाने के चलते उनका शरीर पीला पड़ गया था। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद इन युवकों ने गिरोह की कारगुजारियां बताईं थी। तब एक निजी ब्लडबैंक का कर्मचारी इस गिरोह के अहम किरदार के रूप में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed