फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल

नगर में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल

Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नगर में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल
बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

नगर में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल
बिजली कटौती से लोगों को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इन दिनों हो रही अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल है। बिजली कटने से लोगों रात की नींद हराम हो गई है। एक तो विद्युत कटौती दूसरे मच्छरों के प्रकोप से लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं।
चार दिनों से मुख्यालय से अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती का कोई समय निर्धारित न होने के कारण लोग बेहाल रहते हैं। लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। दिन में तो कई बार कटौती होने से लोग किसी तरह ऐसे तैसे काम चला लेते हैं। मगर शाम व रात में होने वाली कटौती की वजह से लोगों की नींद हराम हो जा रही है। ऊपर से मच्छरों के आतंक से लोग परेशान हो जाते हैं। रात के समय कटौती होने की वजह से बच्चों को ज्यादा परेशानी होती हैं। राजीव नगर मोहल्ला निवासी सतीश चंद दूबे ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से परेशानी हो रही है। कहीं, टंकी में पानी भरने की चिंता तो कहीं इनवर्टर चार्ज कराने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पवन कुमार वर्मा ने कहा कि कभी कभी तो भोजन करने के समय में ही बिजली काट दी जाती है। लोग भोजन करने के लिए बिजली का इंतजार करते हैं तो घंटो गुजर जाते हैं मगर बिजली नहीं आती है। रामबाबू सिंह ने कहा कि बिजली कटने का न तो दिन में ठिकाना है और न ही रात में। जिससे नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसडीओ ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को बेहतर ढंग से बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed