फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   233 सड़कों की बरसात बाद होगी मरम्मत

233 सड़कों की बरसात बाद होगी मरम्मत

Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
233 सड़कों की बरसात बाद होगी मरम्मत
विज्ञापन

233 सड़कों की बरसात बाद होगी मरम्मत
124 लाख से कराया जाएगा 411 किमी. सड़कों को गड्ढामुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बरसात बाद 233 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। तब तक राहगीरों को क्षतिग्रस्त सड़कों पर ही आवागमन करना होगा। चिह्नित सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 124 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। बरसात के दिनों में जिले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। साथ ही अधिकांश सड़कें बरसात के कारण कीचड़युक्त हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे क्षतिग्रस्त सड़कों पर आवागमन करने वाले कुछ लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं।

बस्ती-मेहदावल-कप्तानगंज-तमकुही रोड की तो परतावल से भौराबारी तक के हिस्से की सड़क पर स्टेट हाईवे होने के बाद भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं। परतावल से हरपुर तिवारी तक तो सड़क का वजूद ही समाप्त होता दिख रहा है। जिस पर आने जाने से अब वाहन चालक भी कतराने लगे हैं। इसी प्रकार सिन्दुरियां-केवलापुर, घुघली-शिकारपुर से बिशुनपुर गबडुआ मार्ग, अन्हैया-मंगलपुर मार्ग, सोहगीबरवा, कुंआचाफ-देवीपुर, देवीपुर-नरकटहा, खजुरिया-मछलीगांव मार्ग की भी स्थिति खराब है। क्षेत्रीय जनों द्वारा इन सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार मांग उठाई गई, मगर जिम्मेदारों ने उनकी मांगों की तरफ से ध्यान नहीं दिया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बरसात बाद जिन 233 सड़कों की मरम्मत कराई जानी है, उनमें बीएमसीटी मार्ग, निचलौल-चिउटहा, परतावल-चौमुखा, महराजगंज-बागापार, परतावल-पुरैना, निचलौल-बहुआर, मिठौरा-मधुबनी, बरवा कला-बरियारपुर आदि मार्गों शामिल हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि शासन स्तर से महराजगंज जिले की 233 सड़कों पर करीब 411 किमी. सड़क को गड्ढामुक्त कराने की मंजूरी मिली है। बरसात बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed