{"_id":"5b69eb544f1c1b9b3e8b5b5d","slug":"91533668180-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दम तोड़ रहा स्वच्छता मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दम तोड़ रहा स्वच्छता मिशन
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दम तोड़ रहा स्वच्छता मिशन
सड़क पर पसरा पानी, जहां तहां कूडे़ का ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्वच्छता अभियान शहर में दम तोड़ रहा है। नियमित सफाई के अभाव में जहां-तहां पड़े कूडे़े के ढेर एवं सड़क पर पसरा पानी स्वच्छता अभियान के हकीकत की पोल खोलने को काफी हैं। नगर में जगह-जगह लगे यूरिनल भी बेकार पडे़ हैं। ज्यादातर यूरिनल क्षतिग्रस्त चुके हैं। इनका प्रयोग कोई नहीं करता है। भारतीय स्टेट बैंक के पास बने यूरिनल के पास सफाई व्यवस्था बदहाल है। जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। जागरूक लोगों का कहना है कि जब शहर में स्वच्छता अभियान की यह स्थिति है तो गांव में क्या स्थिति होगी, खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
नगर पालिका के 25 वार्डों के तमाम मोहल्ले में टूटी नालियां और खराब सड़कों से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही स्वच्छता मिशन की मंशा पर पानी फेर दे रहा है। अभी भी तमाम स्थान ऐसे हैं, जहां सड़क पर गंदा पानी पसरा रहता है। राजीव नगर मोहल्ले में नगर को जोड़ने वाली सड़क पर बने गड्ढे में पानी एकत्र होने के साथ ही सड़क पर जमा मिट्टी से फिसल हो जाती है। अगर संभल कर न चला जाय तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सोनपति देवी महिला डिग्री कॉलेज के सामने बना यूरिनल भी साफ सुथरा नहीं है। शास्त्री नगर, विस्मिल नगर, अमरूतियां, सिविल लाइंस, चिउरहा समेत अन्य मोहल्लों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कूड़े जहां-तहां पडे़ होने पर नगर को स्वच्छ रख पाना मुश्किल हो गया है। नगर में सफाई के लिए 57 संविदा, 22 दैनिक व 8 स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा 55 ठेके पर सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। चार ट्रैक्टर-ट्राली, 75 हाथ ठेला, एक टेंपो एवं एक जेसीबी समेत अन्य संसाधन सफाई व्यवस्था के लिए हैं।
राजीव नगर के रहने वाले पवन कुमार वर्मा कहते हैं कि क्षेत्र लगा यूरिनल बेकार पड़ा है। लाखों की लागत से जगह-जगह यूरिनल लगवाए गए लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश बेकार पडे़ हं। सड़कों का गंदा पानी पसरा रहता है। दवा व्यवसायी संतोष कुमार नायक कहते हैं कि सफाई अभियान सिर्फ रैली व गोष्ठी में दिख रही है। हकीकत कुछ और ही है। जब शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है तो गांवों में क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि सफाई के लिए नगर में कर्मियों की टीम लगी है। नगर में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाती है। अगर कहीं सफाई नहीं है तो वहां तुरंत सफाई कराई जाएगी।