फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं पर शासन की नजर

यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं पर शासन की नजर

Tue, 13 Mar 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Mar 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं पर शासन की नजर
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद प्रदेश सरकार अब विश्वविद्यालयों में नकलविहीन परीक्षा कराने पर फोकस कर रही है। एक दिन पहले सोमवार को जहां उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने परीक्षा के दौरान एसटीएफ तैनात करने की बात कही है। वहीं विशेष सचिव मधु जोशी ने मंगलवार को सभी विश्वविद्यालयों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में नकलचियों पर लगाम लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल करने और कराने वाले दोनों ही बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


एनआईसी केंद्र पर चली डेढ़ घंटे की वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान धड़ल्ले से चल रही नकल रोकने में सफलता मिली है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नजरिए से इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। शासन की ओर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रतिकुलपति प्रो. एसके दीक्षित और परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन


पीएसी की निगरानी में होगी वार्षिक परीक्षाएं
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 15 मार्च से प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाओं के सुचितापूर्ण संचालन के लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद ने एसएसपी को पत्र लिखकर पीएसी तैनात किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वाणिज्य संकाय और कला संकाय में प्रस्तावित परीक्षाओं में हजारों की संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे में कोई अव्यवस्था ना हो, इस वजह से पर्याप्त पुलिस बल की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 14 मई तक चलने वाली वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सुबह आठ से 11 और दोपहर में दो से पांच बजे तक किया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, बैग समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण पर पूर्णतया प्रतिबंध है। परीक्षार्थियों को वाहन खेल मैदान में बने पार्किंग स्टैंड में खड़े करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बंद रहेंगे यूनिवर्सिटी कैंपस के दफ्तर
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस के सभी दफ्तर बंद रखने के निर्णय लिए गए हैं। इसके चलते कक्षाएं भी नहीं चलेंगी। यह जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने बताया कि कैंपस से इतर सभी विभाग और प्रशासनिक भवन के कार्यालय पूर्व की भांति ही खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed