फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कल से शुरू होगी बाकी आवंटियों की भी रजिस्ट्री

कल से शुरू होगी बाकी आवंटियों की भी रजिस्ट्री

Sat, 20 Jan 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 20 Jan 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
कल से शुरू होगी बाकी आवंटियों की भी रजिस्ट्री
मानबेला में जमीन की पैमाइश करते जीडीए के अफसर। - फोटो : Amar Ujala
राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के बाकी बचे सभी आवंटियों का भी जीडीए 22 जनवरी से रजिस्ट्री शुरू कराएगा। आठ साल पहले इस योजना के तहत 956 लोगों को जमीन आवंटित की गई थी। इनमें से 392 ने रजिस्ट्री करा ली थी जबकि 564 आवंटियों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई। मानबेला का विवाद शुरू हो जाने के बाद ये आवंटी खामोश हो गए थे। अब प्राधिकरण ने रजिस्ट्री करा चुके आवंटियों को कब्जा दिलाना शुरू किया तो बाकी आवंटी भी सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए जीडीए ने बचे हुए सभी आवंटियों की सोमवार से रजिस्ट्री कराने का निर्णय किया है। प्राधिकरण के सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाकी आवंटियों की रजिस्ट्री के लिए सोमवार से प्रपत्र तैयार किए जाएंगे। जैसे-जैसे आवंटी रजिस्ट्री कराते जाएंगे, उन्हें कब्जा दिलाने का भी काम चलता रहेगा।
विज्ञापन


तीसरे दिन 44 और आवंटियों को मिला कब्जा
जीडीए की टीम ने शनिवार को राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के 44 और आवंटियों को कब्जा दिलाया। योजना के विकास के लिए जीडीए जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराएगा। वर्ष 2009 में ही योजना की शुरूआत के समय जीडीए ने खड़ंजा और नाली के निर्माण के साथ ही पीने के पानी की पाइपलाइन और बिजली के पोल लगाए थे। मानबेला विवाद की वजह से लंबे समय तक यह योजना बंद पड़ी रही, जिससे पूर्व में हुए निर्माण कार्य में से ज्यादातर खराब हो चुके हैं। जीडीए अब सर्वे कराकर इनके निर्माण व मरम्मत का काम शुरू करेगा। प्राधिकरण के सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि जल्द ही मरम्मत आदि का भी काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि आवंटियों को अपने मकान का निर्माण कराने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


आवंटियों की आठ साल की लड़ाई के बाद जीडीए ने बृहस्पतिवार से उन्हें कब्जा दिलाना शुरू किया है। योजना के तहत जमीन की रजिस्ट्री करा चुके 392 आवंटियों में से प्राधिकरण ने पहले दिन 34, दूसरे दिन 22 तथा तीसरे दिन शनिवार को 44 आवंटियों को कब्जा दिलाया। शुक्रवार से ही किसानों की तरफ से कोई विरोध नहीं किए जाने के बाद भी शनिवार को एहतियातन भारी सुरक्षा बल के बीच आवंटियों को कब्जा दिलाया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, एसपी (नार्थ) गणेश शाहा समेत जीडीए सचिव और सभी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बंद रहेगा कब्जा दिलाने का काम
मुख्यमंत्री के शहर में रहने की वजह से जीडीए के कई अफसरों की ड्यूटी लगने तथा रविवार का अवकाश होने से 21 जनवरी को आवंटियों को कब्जा नहीं दिलाया जाएगा। जीडीए सचिव का कहना है कि बैठक कर कब्जा दिलाने की अगली तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed