फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो किशोर लापता

दो किशोर लापता

Mon, 02 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दो किशोर लापता
सिद्धार्थनगर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एक 24 सितंबर को मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था, जबकि दूसरा 29 को जिला अस्पताल से दवा लेने गया था। घरवालों ने संबंधित थाने को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी कुसुम तिवारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अभय कुमार तिवारी 24 सितंबर को दिन में तीन बजे दुर्गा प्रतिमा देखने की बात कहकर घर से निकला था, उसके बाद से ही नहीं लौटा। आसपास के गांवों में व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। वहीं, दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के मदरहना गांव से जुड़ा है। गांव निवासी मुराती देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अत्यंतदीप 29 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे जिला अस्पताल दवा कराने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसे ढूंढना शुरू कर दिया। जिला अस्पताल के आसपास व रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन बेटे का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed