{"_id":"59b2f18c4f1c1be47f8b546b","slug":"91504899468-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 127 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 127 पर केस
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
यूनिवर्सिटी में बवाल करने वाले 27 नामजद समेत 127 लोगों के खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें से छात्र के साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मारपीट में, बलवा, सरकारी काम में बांधा डालने, गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाने, सरकारी संपत्ति के नुकसान, लोकसेवक के काम में बांधा डालने, मानव जीवन को संकट में डालने, लोक सेवक पर हमला कर उसे भय में लाने, हत्या की कोशिश के धाराओं में केस दर्ज कर किया है।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रितेश सिंह, यूनिवर्सिटी के मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज भिक्खू राय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने प्रशासनिक भवन पर एकत्रित होकर बाहर से ताला बंद करने, बिजली काटने, प्रदर्शन, गाली गलौज करने, यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के किसी प्रकार निकलने का प्रयास करने, जान से मारने पीटने तथा पुलिस पर पथराव व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
.............
इनके खिलाफ दर्ज है नामजद
अखिलदेव त्रिपाठी (छात्रसंघ अध्यक्ष), अमर पासवान, पवन सिंह लंगड़ा, कुमारी अन्नू प्रसाद, शिवशंकर गौड़, योगेश पांडेय, दीपक यादव, सुमित राय, पुनीत सिंह राणा, कुुमारी मीनाक्षी सिंह, अमित गुप्ता, दारा यादव, भास्कर चौधरी, पवन पांडेय, पुनीत त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार भारती, साक्षी मलिक, जय त्रिपाठी, कमलेश यादव, ओंकार पटेल, सुनील पासवान, रवि पासवान, योगेश प्रताप सिंह, शिवेंद्र पांडेय, रत्नेश राय, जुगनू सिंह, प्रगति कश्यप
विज्ञापन
.......
पति, पत्नी भी नामजद
बवाल में पति और पत्नी को भी नामजद किया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी करने वाली कुमारी अन्नू प्रसाद को पुलिस ने नामजद किया है। उनके पति अमर पासवान को भी आरोपी बनाए गए हैं।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
शिवेंद्र पांडेय, कपिल त्रिपाठी, मनोज पांडेय, सिद्धार्थ राय, पुष्पेंद्र पांडेय, सर्वेश कुशवाहा, अखिलेश पांडेय
............
छात्रों की आड़ में अपराधियों ने मचाया उत्पात
पुलिस के नामजद केस में कई ऐसे चेहरे भी है जिनका छात्रहित या यूनिवर्सिटी से कोई लेना देना ही नहीं है। वह अपराध की दुनिया के नाम है। पुलिस ने इन्हें नामजद आरोपियों की सूची में शामिल कर लिया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि वीडियोग्राफी कराई गई। एक-एक का चेहरा जल्द ही सामने आ जाएगा। छात्रों के बीच में पहुंचे गुंडों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.....
11 दावेदारों पर भी केस
पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे 11 दावेदारों को भी आरोपी बना दिया है। अब इन पर यदि आरोप चुनाव से पहले तय हो गए तो इनका चुनाव लड़ पाना संभव नहीं होगा।