फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नवजात की मौत पर महिला अस्पताल में हंगामा

नवजात की मौत पर महिला अस्पताल में हंगामा

Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर महिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। सूचना पर डीआईजी एनके चौधरी, सीओ कोतवाली समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। देर रात तीमारदारों को समझाकर घर भेजा गया। परिवारवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

खोराबार के बड़गों निवासी कलाम की पत्नी शकीना को मंगलवार को दिन में 11:05 बजे बच्ची पैदा हुई। 30 अगस्त को बच्ची को सुस्त देखकर परिवारवालों ने डॉक्टर को जानकारी दी। इस पर डॉक्टर ने दो दवाएं लिखीं। बच्ची की दादी जोहरा का आरोप है कि बाहर की दवा खिलाने के बाद अंदर की दवा देते ही बच्ची की तबियत और बिगड़ गई। बच्ची बेसुध हुई तो डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद बच्ची को कान्हा नर्सिंग होम और सावित्री नर्सिंग होम ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया। चूंकि बच्ची की मां महिला अस्पताल में भर्ती थी, इसलिए वो लोग बच्ची को लेकर वापस आ गए। मौके पर मौजूद नर्स ने बच्ची को भर्ती करके ऑक्सीजन लगा दिया। डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने ड्यूटी खत्म होने की बात कही। जब बेटे कलाम ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद आराम से सोने की बात कही तो वह अस्पताल आए, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। इस बीच उनसे पहले पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। सूचना पर पहुंचे डीआईजी और सीओ कोतवाली ने देर रात बच्ची के परिवारवालों समेत डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। सीओ कोतवाली ने बताया कि डॉक्टर पहले ही मरीज को रेफर कर चुके थे। इसके बाद भी तीमारदार उसे महिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक के लेट से आने के आरोप की जांच की जाएगी। परिवारवालों ने बच्ची की मौत को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed