फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी और जापानी यूनिवर्सिटी का करार

एमएमएमयूटी और जापानी यूनिवर्सिटी का करार

Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी और जापानी यूनिवर्सिटी का करार

विज्ञापन
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और जापान की राइक्यूस यूनिवर्सिटी के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम का समझौता मंगलवार को सीएम की मौजूदगी में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इस दौरान मालवीय विश्वविद्यालय केे प्रतिनिधि डॉ. गोविंद पांडेय और जापानी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो. टामोहिसा वाडा के बीच समझौते का आदान-प्रदान किया गया।
करार के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक पांच साल तक एक-दूसरे के विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। इससे गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों के साथ ही नए शोध को बढ़ावा मिलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय करार को लेकर जापान की राइक्यूस यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने जून में एमएमएमयूटी का दौरा किया था। प्रो. टॉमेहिसा वाडा और प्रो. नोबूयुकी ओगुरा ने विश्वविद्यालय के समक्ष शैक्षणिक और शोध कार्यों को बढ़ावा देने, छात्रों के विनिमय के संबंध में चर्चा की थी।
विज्ञापन


मालवीयंस को ये मिलेगी सहूलियत
प्रत्येक सत्र में अधिकतम पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश संबंधी आखिरी निर्णय मेजबान विश्वविद्यालय करेगा। विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष तक पढ़ने और रहने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश परीक्षा शुल्क, प्रवेश शुल्क और शिक्षण शुल्क से निजात मिलेग। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बीमा, यात्रा का खर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था यूनिवर्सिटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय को मिला 15 करोड़ का चेक
मालवीय विश्वविद्यालय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना के अंतर्गत सीएम ने 15 करोड़ का चेक दिया है। इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी के संसाधनों को बढ़ाने और मौजूदा संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा। वहीं यूनिवर्सिटी के डिजिटाइजेशन में भी इस बजट का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed