{"_id":"5980e1ad4f1c1b0e0d8b4685","slug":"91501618605-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने लौटाया रुपयों का भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज ने लौटाया रुपयों का भरा बैग
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग लौटाते चौकी इंचार्ज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
अक्सर विवादों और वसूली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पुलिस ने मंगलवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। बरगदवा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार उपाध्याय ने सीमेंट व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लौटाया। उधर, परेशान व्यापारी को जैसे ही बैग मिला उसने राहत की सांस ली और चौकी इंचार्ज की ईमानदारी को सलाम किया।
राजेंद्र नगर निवासी जय प्रकाश के पास मैहर सीमेंट की डीलरशिप है। मंगलवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे जयप्रकाश और संदीप भी रोके गए। उन्होंने गाड़ी के कागजात दिखाने के दौरान ही 1.34 लाख रुपये से भरा बैग पास के ही पीपल के पेड़ के पास रख दिया और भूल गए। थोड़ी देर बाद ही चौकी इंचार्ज अवधेश की नजर पड़ी और बैग संदिग्ध देख उन्होंने जांच की तो उसमें नकदी भरा हुआ था। तभी एक सिपाही ने चौकी इंचार्ज को बताया कि जय प्रकाश ने ही बैग छोड़ा है। पुलिस ने जयप्रकाश से संपर्क किया तो वह नकदी गायब होने से परेशान थे। यह सुनते ही कि रुपये पुलिस के पास है, वह चौकी पर पहुंच गए और पुलिस ने उन्हें रुपयों से भरा उनका बैग लौटा दिया।