{"_id":"597cf2c54f1c1bf8358b4655","slug":"91501360837-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल का कटान रोकने को काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल का कटान रोकने को काम शुरू
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बरसात के पानी से रामगढ़ताल में हो रहे कटान को रोकने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया। ताल में पानी बढ़कर सड़क तक आने लगा था। इससे किनारे पर लगे कई पेड़ गिर गए थे। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद डीएम ने सख्ती दिखाई। उनके आदेश पर शनिवार को रामगढ़ताल में कटान रोकने के लिए पत्थर डाले गए।
रामगढ़ताल के किनारे पर्याप्त ठोकर न होने से पानी बढ़ने पर कटान होने लगता है, मगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। गत दिनों उधर से गुजरते समय एक शिक्षक ने इसे गंभीरता से लिया था और फिर ‘अमर उजाला’ ने इसे प्रमुखता से खबर बनाई। इसके बाद ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। डीएम ने सभी जिम्मेदार विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर रामगढ़ताल को सुरक्षित करने का आदेश दिया। शनिवार को डीएम के आदेश के बाद रामगढ़ताल के किनारे काम शुरू हो गया। मजदूरों को लगाकर कटान रोकने के लिए ताल के किनारे बालू की बोरियां, पत्थर आदि डाले गए। रामगढ़ताल से पानी सड़क पर न आने पाए, इसके लिए चंपा देवी पार्क की ओर बरसात का पानी जाने का रास्ता बनाया गया।