{"_id":"5967c2af4f1c1bf11d8b471d","slug":"91499972271-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग स्थित कटरा चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजगंज ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड दिया जबकि उसके पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम तरैनी निवासी प्रदुम्न नारायण चौधरी अपनी पत्नी आशा देवी के साथ रिश्तेदारी में निचलौल आए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने घर तरैनी जा रहे थे कि इसबीच निचलौल नगर के कटरा चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर पर दी जिससे वह बाइक लेकर गिर गए। हादसे में दंपति गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महराजगंज आते समय रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया जबकि उसके पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।
दुर्घटना में दो घायल
महराजगंज। जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र महराजगंज गोरखपुर मार्ग स्थित तरकुलवा के निकट शाम छह बजे कार की ठोकर से मासुम सहित दो बाइक सवार घायल हो गये। राहगीरों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां दोनो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लेदवा निवासी अब्दुल मन्नान अपनी भतीजी कसीस को लेकर गोरखपुर से घर आ रहा था कि इस बीच तरकुलवा के निकट एक अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया।कार की ठोकर से बाईक गढ्ढे में जा गिरी और चाचा भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।