{"_id":"594186934f1c1b2f7b8b4642","slug":"91497466515-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले की बोलेरो ले उड़े लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाले की बोलेरो ले उड़े लुटेरे
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोठीभार थानाक्षेत्र के गुरली रामगढ़वा-खड्डा मार्ग पर ग्राम सभा अहिरौली स्थित रेलवे समपार फाटक के पास बीती रात गोरखपुर से बोलेरो बुक कराकर खड्डा जा रहे उसमें सवार पांच लोगों ने ड्राइवर को मारपीट गमछे से हाथ पैर बांध कर खेत में फेंक दिया और बोलेरो लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लूट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूट के शिकार चालक बढ़नी गोपालपुर थाना बांसगांव निवासी अजय सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग गोरखपुर में तैनात बस्ती के रहने वाले अखिलेश सिंह की बोलेरो चलाता है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने टैक्सी स्टैंड के पास 30 से लेकर 50 वर्ष उम्र के पांच लोग आए और गोरखनाथ हॉस्पिटल से मरीज को कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बे में पहुंचाने के लिए उसकी बोलेरो को आठ हजार रुपये में बुक कराए। रात नौ बजे हॉस्पिटल पर आने की बात कह अजय को एडवांस दिया और मोबाइल नंबर लेकर चले गए। नौ बजे जब अजय गाड़ी लेकर हॉस्पिटल पर पहुंचा तो बदमाशों ने कहा कि मरीज मर गया है। अब उसे एंबुलेंस से भेजा जाएगा। घर वाले अभी हॉस्पिटल में रहेंगे। तब तक हम रिश्तेदार खड्डा पहुंच कर अंतिम संस्कार की तैयारी करेंगे। वे बोलेरो पर सवार होकर खड्डा के लिए चल पड़े। गोरखपुर स्टेशन के सामने लिट्टी-चोखा खरीदा फिर खड्डा के लिए निकले। रास्ते में पेट्रोल पंप पर अपने पास से एक हजार रुपये का डीजल भरवाया।
रात 12:10 बजे खड्डा थाना सीमा से लगभग दो किलोमीटर पहले गुरली रामगढ़वा अहिरौली समपार फाटक के पास सुनसान इलाके में पहुंचे तो लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। दो लोग पहले उतर कर ड्राइवर अजय को गाड़ी से खींच लिया। उसके बाद तीन लोगों ने उसको मारापीटा और दो गमछे से हाथ-पैर बांध कर खेत में छोड़ दिया और बोलेरो लेकर खड्डा की ओर फरार हो गए। घटना के 15 मिनट बाद खड्डा की ओर जाते हुए एक साइकिल सवार दिखा। अजय ने उसको आवाज देकर बुलाया। उसने हाथ पैर को खोला। वहां से अजय किसी तरह पास के गांव में पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। लोगों से मोबाइल लेकर 100 नंबर पर पुलिस को और गाड़ी मालिक को गाड़ी लूट की जानकारी दी। एसओ कोठीभार ने बताया कि लूट और धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर ड्राइवर को अपने साथ लेकर लूटी गई बोलेरो की तलाश में पुलिस टीम निकल गई है।
विज्ञापन
खड्डा के लिए बुक कराई, अहिरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास चालक के हाथ-पैर बांध दिए
पुलिस विभाग गोरखपुर में तैनात हैं गाड़ी मालिक, जांच में जुटा पुलिस अमला
100 नंबर पर चार बार कॉल के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
कोठीभार। लूटकांड का शिकार अजय किसी तरह गांव में पहुंचकर एक आदमी के मोबाइल फोन से पहले 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद गाड़ी मालिक को बताया। 100 नंबर पर चार बार फोन करने बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। बाद में लगभग 2 बजे के करीब गाड़ी मालिक ने फोन किया तो कोठीभार एसओ मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे।
रात में ही पुलिस कप्तान ने किया मौके का निरीक्षण
कोठीभार। बोलेरो लूट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण विभाग के आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। एसपी आरपी सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश वर्मा, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह, सीओ निचलौल सुरेंद्र नाथ तिवारी, ठूठीबारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र विक्रम सिंह, चौक एसओ ज्ञानेंद्र राय, घुघली एसओ रमाकर यादव, तथा कोठीभार एसओ आनंद गुप्ता ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
यात्रा के दौरान बदमाशों ने आपस में कोई बात नहीं की
कोठीभार। बोलोरो लूटकांड के शिकार अजय सिंह ने बताया कि रात 9 बजे गोरखनाथ मंदिर अस्पताल से जब पांचों बदमाशों को लेकर चला तो रास्ते में सबके सब मौन रहे। आपस में पान मसाला लेन देन के अलावा इनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई और घटना स्थल के पास पहुंच कर लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई और घटना का अंजाम दे दिया।