{"_id":"576ee1554f1c1bc179b47f8d","slug":"84-admission-in-b-tech-first-year","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीटेक प्रथम वर्ष में हुए 84 प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक प्रथम वर्ष में हुए 84 प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी में चल रही प्रवेश काउंसिलिंग के चौथे दिन शनिवार से बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के पहले दिन कुल 84 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की ओर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद एडमिशन पत्र जारी किया गया।
यूनिवर्सिटी के प्रवेश समन्वयक डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जनरल रैंक एक से 400 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन काउंसिलिंग के तय समय तक 84 अभ्यर्थी ही सेंटर पर पहुंचे। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें पहले पंजीकृत किया गया, उसके बाद सभी के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों ने च्वायस लॉक किया, जिसके आधार पर देर शाम उन्हें एडमिशन पत्र जारी कर दिया गया।
रविवार को काउंसिलिंग बंद रहेगी। यह प्रकिया 27 जून यानी सोमवार को एक बार फिर शुरू होगी। जब 401 से लेकर 700 रैंक तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए न्यौता दिया गया है। बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सभी ट्रेड को मिलाकर अब 576 सीटें शेष हैं।