{"_id":"5ccf28fbbdec2207863aa486","slug":"81557080315-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर छठी की छात्रा से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर छठी की छात्रा से रेप
Mon, 06 May 2019 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti
basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
बस्ती। हर्रैया के एक गांव की छठवीं की छात्रा को 24 घंटे तक अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के 17 वर्षीय किशोर पर है। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सूचना मिलने पर थानेदार अनिल कुमार दुबे और सीओ राहुल पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मां की तहरीर के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी तीन मई की रात एक बजे घर के दक्षिण तरफ किसी काम से गई थी। इसी दौरान गांव का एक किशोर उसे उठा ले गया। उसने कमरे में बंद कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। चार मई को देर रात 11 बजे जब वह शौच के लिए रोने लगी तो आरोपी उसे बाहर ले आया। इसके बाद किशोरी शोर मचाते हुए भागने लगी। जब तक ग्रामीण जुटते, आरोपी फरार हो गया। तहरीर में मां ने यह भी आरोप लगाया है कि उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।