{"_id":"5cab86b3bdec22144d7e1f5c","slug":"81554745011-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: दोबारा नहीं होगा फिजिक्स-इकोनॉमिक्स का इम्तहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: दोबारा नहीं होगा फिजिक्स-इकोनॉमिक्स का इम्तहान
Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सोशल नेटवर्किंग साइट पर परीक्षाओं को लेकर फैल रही अफवाहों के प्रति केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सतर्क है। भ्रामक सूचना फैलने पर बोर्ड सकुर्लर जारी कर स्कूल प्रबंधन को सूचित कर रहा है। ऐसा ही एक संदेश इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें बारहवीं के भौतिकी (फिजिक्स) और अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के पेपर को दोबारा कराए जाने की बात कही जा रही है। इस संदेश को लेकर अभिभावकों के साथ बच्चे भी परेशान हैं।
28 मार्च के इस संदेश में परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी के फर्जी हस्ताक्षर भी हैं। बोर्ड ने इसे संज्ञान में लेते हुए सभी स्कूल संचालकों को पत्र भेजकर इसे अफवाह बताया है। स्पष्ट किया है कि भौतिकी और अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा किसी सूरत में नहीं होगा। ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर बारहवीं के भौतिकी और अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने की फर्जी सूचना चल रही है। बोर्ड ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किया है। परीक्षाएं किसी सूरत में दोबारा नहीं होंगी। - अजय शाही, अध्यक्ष गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन