फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोहिया आवासों के गुणवत्ता की होगी जांच

लोहिया आवासों के गुणवत्ता की होगी जांच

Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
लोहिया आवासों के गुणवत्ता की होगी जांच
लोहिया आवासीय योजना के तहत बने आवासों की जांच कराईं जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। लोहिया एंक्लेव फेज एक के आवासों की गुणवत्ता की जांच होगी। बुधवार की दोपहर कमिश्नर अमित गुप्ता ने जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल के साथ रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित लोहिया आवासीय योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया। गुणवत्ता खराब मिलने पर कमिश्नर ने आईआईटी रुढ़की से उसकी जांच कराने का निर्देश दिया। प्राधिकरण ने शाम को ही आईआईटी रुढ़की के निदेशक को पत्र लिखकर जांच कराने का आग्रह किया, साथ ही इस पर आने वाले खर्च की भी जानकारी मांगी।
विज्ञापन


लोहिया एंक्लेव के आवंटियों ने सोमवार को कमिश्नर से मिलकर प्राधिकरण पर जबरन वसूली समेत निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि जीडीए जमीन में तीन वर्ग मीटर की वृद्धि की बात कह 3,83340 रुपये वसूल रहा है। 24 माह में फ्लैट देने का वादा करने के बावजूद 45 माह बाद भी परियोजना में चहारदीवारी, सड़क, विद्युतीकरण, नाली व पार्क आदि का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


आवंटी दोपहर में जीडीए उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। उपाध्यक्ष ने उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया है। अभी आवंटियों की उपाध्यक्ष के साथ बैठक चल ही रही थी कि कमिश्नर, लोहिया आवासों की जांच के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर उपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed