{"_id":"5c2bb852bdec22572908379c","slug":"81546369106-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति और मस्ती का सतरंगी जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति और मस्ती का सतरंगी जश्न
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल। पहला दिन। उत्साह और उल्लास। आने वाले 12 महीने खुशियों के हों, अधिकतर लोगों के दिन की शुरूआत इसी प्रार्थना के साथ हुई। मंदिर, चर्च या गुरुद्वारे में सिर नवाकर निकलने के बाद परिवार के साथ सैर-सपाटा और पिकनिक। हर ओर शुभकामनाओं का लेन-देन। सोशल मीडिया पर तो इसी की भरमार थी। धमाल की होड़ में बाइक पर फर्राटा भरते युवा। सिनेमाघर या मॉल दोनों खचाखच। दूसरों से मिलने के लिए आवाजाही इतनी कि कई सड़कें जाम होती रहीं। शहर में कुछ ऐसा ही रंग था 2019 के स्वागत का।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकनिक की मस्ती
लोगों ने साल के पहले दिन को सैरसपाटे से यादगार बनाने की कोशिश की। व्ही पार्क, पंत पार्क, रानी लक्ष्मी बाई पार्क, लालडिग्गी पार्क में बड़ी संख्या में परिवार पिकनिक मनाने जुटे। तमाम परिवार कुशीनगर और नेपाल भी गए।
विज्ञापन
उपहारों की खरीदारी
अजीजों के लिए उपहारों की खरीदारी भी खूब हुई। गोलघर में गिफ्ट की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ रही। कार्ड, फूल और बुके भी खूब बिके। बाजार में चॉकलेट गिफ्ट पैक की भी मांग रही।
विज्ञापन