{"_id":"5bc78deabdec226951769df7","slug":"81539804650-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
डीएम और बीएसए ने किया निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के बदहाल परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को अवकाश होने के बावजूद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शहर के 22 विद्यालयों का निरीक्षण कर इमारत समेत सभी अन्य व्यवस्थाएं भी जांची। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर प्रथमेश कुमार, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि जहां कहीं भी फ र्श, पेयजल, शौचालय व अतिरिक्त कक्ष बनाने की जरूरत है वहां तत्काल काम शुरू करा दिया जाए।
उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि जो विद्यालय प्राइवेट जगहों पर संचालित है उनके लिए जमीन की तलाश की जाए। हाल ही में गोरखपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के कुछ परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया था कि किसी भी दशा में जर्जर इमारतों में कक्षाएं संचालित न हों। सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं हों और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाए। प्राथमिक विद्यालय, जटेपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूल के आस-पास रह रहे सौ गरीब परिवारों का सर्वे करा कर उन्हेें आवास उपलब्ध कराने को कहा।

इन विद्यालयों का किया निरीक्षण
प्राथमिक विद्यालय बनकटीचक, प्राथमिक विद्यालय रावत पाठशाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुर्कमानपुर, प्राथमिक विद्यालय नौसढ़, प्राथमिक विद्यालय खूनीपुर, प्राथमिक विद्यालय सेंट्रल मॉडल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेंट्रल मॉडल, प्राथमिक विद्यालय इलाहीबाग, प्राथमिक विद्यालय हजारीपुर, प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर, जूनियर हाईस्कूल हजारीपुर, प्राथमिक विद्यालय जटेपुर, प्राथमिक विद्यालय पुर्दिलपुर, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइंस, प्राथमिक विद्यालय असुरन प्राचीन एवं प्राथमिक विद्यालय झरना टोला।
विज्ञापन