फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कैंडल मार्च निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से नोंकझोक

कैंडल मार्च निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक

Sat, 11 Aug 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से नोंकझोक
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच हुई बच्चों की मौत के एक साल पूरा होने पर कैंडल मार्च निकाल रहीं सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकीं और उन्हें थोड़ा पहले ही कैंडल रखना पड़ा। प्रशासन और पुलिस के अफसरों का कहना था कि कैंडल मार्च की अनुमति नहीं ली गई थी। इसीलिए सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया।
विज्ञापन


सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नमिता सिंह की अगुवाई में शुक्रवार शाम सात बजे के करीब महिला कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से कैंडल मार्च निकाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कार्यकर्ताओं को गांधी प्रतिमा के नीचे कैंडल रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि देनी थी। मगर पुलिस ने उन्हें नगर निगम के बाहर ही रोक लिया। काफी देर तक महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक हुई। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम समेत जिला और महानगर के कई पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस की उनसे भी बहस हुई।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा से पहले ही सड़क पर कैंडल रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नमिता ने कहा कि सरकार ने एक साल पहले हुई घटना से सबक नही लिया। बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है और सरकार खामोश है। ऑक्सीजन खरीद में भी घोटाला किया जा रहा है। इस दौरान राजकुमारी देवी, बिन्दा देवी, उर्मिला देवी, मानसी सिंह, रूबी खातून, शकुन मिश्रा, अख्तर जहां, संगीता जायसवाल, रमावती, प्रमिला सिंह, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed