{"_id":"5b60c03f4f1c1ba23e8b47da","slug":"81533067327-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अगले स्टॉपेज तक ही टिकट बना पाएंगे टीटीई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अगले स्टॉपेज तक ही टिकट बना पाएंगे टीटीई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
tte
गोरखपुर। अगर आप बेटिकट हैं या जिस कोच में सफर करने वाले हैं उस श्रेणी का टिकट नहीं है तो ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) बनवाकर लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकेंगे। टीटीई अब अगले स्टॉपेज तक का ही टिकट बना सकेंगे। यही नहीं इसके बाद वाले स्टेशन पर आपको कोच से उतारा जा सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे ने ईएफटी से संबंधित नया सर्कुलर जारी किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
अभी तक टीटीई ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों से किराया और जुर्माना लेकर स्लीपर एवं एसी कोच का टिकट बना देते थे। उदाहरण के तौर पर अगर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक ईएफटी बन जाता था। टीटीई जनरल टिकट पर जिस श्रेणी में यात्रा करना है उसके किराए का अंतर और 250 रुपये जुर्माना लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। प्रारंभिक स्टेशन के बाद ट्रेन के अगले स्टॉपेज तक का ही टिकट बनेगा। इस नियम से यात्रियों की मुश्किलें बढे़ंगी। लंबी दूरी में जोन भी बदल जाता है। चेकिंग में पकड़े जाते हैं तो उन्हें लंबा जुर्माना भरना पड़ेगा।
प्रारंभिक स्टेशन से अगले स्टॉपेज तक ही ईएफटी बनाने का नियम है। ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ईएफटी के नियम का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर