फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लेखपालों की हड़ताल जारी, बोले- पीछे नहीं हटेंगे

लेखपालों की हड़ताल जारी, बोले- पीछे नहीं हटेंगे

Thu, 05 Jul 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल जारी, बोले- पीछे नहीं हटेंगे
सदर तहसील में लेखपालों ने प्रदर्शन किया।
गोरखपुर। शासन की सख्ती के बाद भी लेखपालों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को जारी रही। सदर समेत सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना दिया। जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष नीलकंठ दूबे और मंत्री जगदीश का कहना है कि वे शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ किसी भी कार्रवाई से डरने वाला नहीं है। जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जातीं. हम पीछे हटने वाले नहीं। उन्होंने बताया कि सात तक हड़ताल के साथ ही सभी तहसीलों में प्रदर्शन जारी रहेगा। नौ जुलाई से सभी तहसीलों के लेखपाल, जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए लेखपालों ने मंगलवार से काम ठप कर दिया है। मंगलवार की ही देर रात ही शासन ने लेखपालों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के लिए एस्मा लागू करने का निर्देश जारी कर दिया। माना जा रहा था कि इस सख्ती के बाद लेखपाल हड़ताल वापस ले लेंगे मगर वे पीछे नहीं हटे। हड़ताल के चलते जिले में आय, जाति, निवास समेत कई तरह के प्रमाण पत्रों को बनाने के साथ ही जमीन की पैमाइश का काम ठप हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इनसेट

2016 से चल रहा आंदोलन

संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ दूबे, मंत्री जगदीश का कहना है कि वेतन विसंगति, एसीपी व पेंशन विसंगति तथा लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन और भत्तों में वृद्धि आदि मांगों के लिए संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अगस्त 2016 से आंदोलन हो रहा है। 21 सितंबर 2016 को मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिससे बीच में आंदोलन ठप कर दिया गया पर नई सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मजबूरन उन्हें फिर 11 अप्रैल 2017 से चरणवार आंदोलन शुरू करना पड़ा, जो मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed