{"_id":"59ac1fef4f1c1bed278b4fab","slug":"81504452591-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 और 14 में गोरखपुर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 और 14 में गोरखपुर ने जीता खिताब
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब गोरखपुर ने अपने नाम किया। अंडर 19 और 14 की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों वर्गों में कुशीनगर को शिकस्त दी।
अंडर 19 का पहला मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के बीच हुआ। इस सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। शशांक ने दो, फिरोज और विनोद ने एक-एक गोल कर गोरखपुर को फाइनल में प्रवेश दिलाया। इसी तरह कुशीनगर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शशांक ने दो, तरुण और विनोद ने एक-एक गोल कर गोरखपुर को 4-0 से जीत दिलाई। वहीं अंडर 14 का सेमीफाइनल कुशीनगर और देवरिया के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर के विजय और राजन ने एक-एक गोल दागकर देवरिया को 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल में गोरखपुर की टीम ने कुशीनगर को 2-0 से हराया। इसमें गोरखपुर की ओर से अभय विश्वकर्मा और इमरान ने एक-एक गोल दागे। अब 15 से 18 सितंबर के दौरान महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पर प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।