{"_id":"59949c6c4f1c1b1a1f8b46d7","slug":"81502911596-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मियों की हड़ताल शुरू
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर काम काज ठप कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जबतक सातवां वेतन लागू नहीं होगा यह हड़ताल जारी रहेगी।
गिरीश दत्त पांडेय ने कहा कि सरकार डाक विभाग के कर्मचारियों के दमन कारी नीति अपना रही है। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों की रिपोर्ट को नवंबर 2016 में सौंप दिया गया लेकिन सरकार की दमनकारी नीति के कारण यह आज तक लागू नहीं हुआ। इस मामले को लेकर सरकार से कई बार वार्ता की गई है। अप्रैल में सरकार ने कर्मचारियों को लिखित आश्वासन भी दिया कि जल्द ही सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी लेकिन आज तक नहीं लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएस यूनियन के सुझावों के साथ जल्द लागू किया जाए। जीडीएस को आठ घंटे कार्य एवं विभागीकरण किया जाए। केंद्रीय कैट एवं माननीय मद्रास बेंच के आदेशों के अनुसार जीडीएस को भी पेंशन लागू किया जाए। इस दौरान ग्रामीण डाक विभाग कृपाशंकर यादव, श्रवण पटेल, रमेश चंद्र पटेल, बेचन प्रसाद, सरोज प्रसाद, राम कृपाल, श्रवण कुमार पांडेय, सिद्व नाथ, राम गोविंद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।