{"_id":"599098d24f1c1ba4488b49a7","slug":"81502648530-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में मां- बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में मां- बेटी को पीटा
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व छेड़खानी के विरोध में मनचले ने मां- बेटी को पीटकर घायल कर दिया था। कांटे चौकी पर शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को एक सप्ताह पहले गांव का ही एक युवक अकेला पाकर गलत नीयत से जबरियां खींच कर गन्ने की खेत में ले जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी की पिटाई कर दी और फिर कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह बेटी इज्जत बता कर घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। आरोप था कि आठ अगस्त को पति- पत्नी अपनी चाय की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंच गया। आरोपी ने बेटी से प्यार करने की बात कही। विरोध पर कहासुनी कर लिया और फिर युवक लाठी लाया और महिला की पिटाई कर दी। पति और गांव के लोगों ने बीच बचाव किया,तब जाकर युवक वहां भागा। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी भी दी। मामले की शिकायत कांटे चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसपी से की तो पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन