फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ड्र्रग्स की तस्करी से मुक्त होगा भारत नेपाल बार्डर

ड्र्रग्स की तस्करी से मुक्त होगा भारत नेपाल बार्डर

Tue, 27 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
ड्र्रग्स की तस्करी से मुक्त होगा भारत नेपाल बार्डर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
एसएसबी मुख्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निरोधक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी रंजीत सिंह ने मादक द्रव्य निरोधक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में कहा कि एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करने में जुटी है।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता कमांडेट चिकित्सा डॉ. ममता अग्रवाल ने कहा कि जब हम जाने अनजाने मादक द्रव्यों के सेवन में फंस जाते हैं, तो इनसे बाहर निकलना कठिन हो जाता है। मादक द्रव्यों के धंधेबाज इनके माध्यम से अपना व्यापार संचालित करते हैं। भारत से सटे नेपाल और भूटान सीमा की निगरानी हमारी जिम्मेदारी है। हमें इन सीमाओं पर मादक द्रव्यों के व्यापार पर पूर्णता रोक लगानी होगी। उन्होंने बल कार्मिकों को मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहने एवं इसके अवैध व्यापार पर रोक लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्मिक अधिकारी, प्रशासन आरडी शर्मा ने कहा कि आज सभी देश मादक द्रव्यों की बुराईयों एवं इसके अवैध धंधे के रोकधाम पर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर बल के सहायक प्रचार अधिकारी ओपी साहू, रमेश सरावत, हरपाल सिंह, डी कलिता, एसके बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed