फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेन प्रभावित

मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेन प्रभावित

Mon, 19 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कुसम्ही रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर चार पर रविवार रात 9:56 बजे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। अन्य बोगी मेन लाइन पर होने से अप और डाउन दोनों लाइनें बंद हो गईं। बिहार के रास्ते दिल्ली जाने वाली और वाराणसी रूट की सभी ट्रेनें चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ीं। हादसे से तमाम ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सूचना पर गोरखपुर से दुर्घटना सहायता यान मौके पर पहुंच गई है। पटरी से बोगी को काटकर हटाने का काम चल रहा था।
देवरिया की ओर से कुसम्ही के लिए मालगाड़ी सीमेंट लेकर पहुंची थी। मालगाड़ी को स्टेशन के लाइन नंबर 4 पर प्लेस मिला था। प्लेस होने के दौरान बैक करते हुए ट्रेन की सातवीं और आठवीं वैगन पटरी से उतर गई। मालगाड़ी का पिछला हिस्सा मेन लाइन पर होने के कारण अप एवं डाउन लाइन बाधित हो गई। लाइन बाधित होने से कृषक एक्सप्रेस को गौरीबाजार में आधा घंटा रोकने के बाद चौरीचौरा भेजा गया। रात 12 बजे तक चौरीचौरा में ही ट्रेन रोकी गई थी। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को डोमिनगढ़ में, चौरीचौरा को गोरखपुर में नियंत्रित किया गया। इसी प्रकार अवध असम एक्सप्रेस को देवरिया सदर स्टेशन पर नियंत्रित किया गया। समाचार लिखे जाने तक मेन लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से को काटकर लाइन क्लीयर करने की तैयारी चल रही थी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि जल्द ही मेन लाइन क्लीयर कर ली जाएगी।
विज्ञापन

............

गर्मी से बेहाल हुए यात्री
चौरीचौरा और रेलवे स्टेशन पर घंटों ट्रेन रोके जाने से यात्री परेशान हो गए। सबसे बुरा हाल जनरल कोच के यात्रियों का था। चौरीचौरा में कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें वजह बताई, जिसके बाद वे शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
कई ने सवारी गाड़ी का इस्तेमाल किया
देवरिया से गोरखपुर आने वाले कई यात्रियों ने सवारी गाड़ी का इस्तेमाल किया। पहले तो वह देवरिया से चौरीचौरा आने का इंतजार करते रहे, लेकिन चौरीचौरा में दोबारा ट्रेन रुकी तो कई यात्री सवारी गाड़ी से ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed