{"_id":"593ed8e31126f46c608b4588","slug":"81497290979-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी बहला कर ले गए, किया गैंगरेप
- मुखलिसपुुर पुलिस चौकी के पास किशोरी को छोड़ गए आरोपी
- मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच-पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा(संतकबीरनगर)। दो दिन पूर्व महुली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर बाइक से उठा ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किए। रात में ही मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास किशोरी को छोड़ कर आरोपी भाग गए। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुुुुरू कर दी।
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप था कि प्रमोद और उमाकांत जिनके पते की जानकारी नहीं है, दस जून की रात आठ बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बाइक से उठा ले गए। रात भर दोनों आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। भोर में दोनों आरोपी बेटी को मुखलिसपुर स्थित पुलिस चौकी के पास लाकर छोड़कर भाग गए। आरोप था कि आरोपियों ने बेटी को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मार देने और नदी में फेंक देने की धमकी भी दी। पूछताछ में पुत्री ने यहीं आप बीती बताई तो परिवार के लोग सहम गए। मां ने सोमवार को महुली थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महुली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किशोरी को भगाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।