{"_id":"91c564437c125c7a69fbd2f7acce6045","slug":"8-block-pramukh-fix-without-any-oppose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनेंगे
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को होने जा रहे ब्लाक प्रमुख चुनाव से पहले शुक्रवार को 19 में से 8 ब्लाकों में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन कराने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। यह सभी सपा के समर्थित प्रत्याशी हैं। जिन ब्लाकों में मतदान की उम्मीद है वहां दो से लेकर चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। शनिवार को नाम वापसी के बाद यह तय होगा कि किन ब्लाकाें में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी 19 ब्लाकों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। अन्य प्रमुख दलों में से किसी ने इस चुनाव में अपना अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। यह और बात है कि कुछ भाजपा नेता या तो खुद मैदान में कूद गए हैं या अपने किसी आदमी को चुनाव लड़ा रहे हैं। जंगल कौड़िया ब्लाक से पूर्व प्रमुख बृजेश यादव भाजपा नेता हैं। वह विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि चरगांवां से भाजपा सांसद कमलेश पासवान के भाई डा. विमलेश चुनाव मैदान में हैं। कौड़ीराम में भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख विपिन सिंह के परिवार के पास लंबे समय से प्रमुखी है। उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है।
आठ ब्लाकों में निर्विरोध चुने जाने की संभावना के बाद शेष में शनिवार को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कुछ ऐसे ब्लाक हैं जहां चुनाव होना तय माना जा रहा था , पर अचानक पासा पलट गया जिसकी वजह से वहां निर्विरोध निर्वाचन की जैसी स्थिति हो गई। इनमें कई ब्लाकों में चुनाव को लेकर जमकर मारपीट भी हुई थी। अब दोनों पक्षों के एक साथ होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं दो सगे रिश्तेदारों के आमने-सामने खड़े होने की वजह से उनके अन्य रिश्तेदारों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिर भी एक ने कदम पीछे खींच निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने का रास्ता साफ कर दिया। एक ब्लाक में माना जा रहा था कि यहां चुनाव निर्विरोध होगा अचानक एक और प्रत्याशी के मैदान में कूदने से गहमागहमी हो गई।
विज्ञापन
इन ब्लाकों के प्रमुख होंगे निर्विरोध
ब्लाक - नामांकन करने वाला प्रत्याशी
खजनी - राजमन यादव
बेलघाट - विनोद सिंह
भटहट - उत्तमा देवी
ब्रह्मपुर - गुगूल देवी
गगहा - सीमा चंद
खोराबार - शैलेष यादव
गोला - रत्नेश यादव
कैंपियरगंज - रमेंद्र यादव