फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर की बेटी को अमेरिका में 49 लाख का सालाना पैकेज

शहर की बेटी को अमेरिका में 49 लाख का सालाना पैकेज

Sun, 05 May 2019 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
शहर की बेटी को अमेरिका में 49 लाख का सालाना पैकेज
गोरखपुर। सपने तो सभी देखते हैं पर गिर कर दोगुनी ताकत के साथ उठ खड़े होने वाले ही उन्हें पूरा कर पाते हैं। कुछ ऐसी ही हैं शहर की बेटी मनीषा शर्मा। जिन्होंने असफलता हाथ लगने पर भी हिम्मत नहीं हारी। यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू से बाहर होने के बाद यूएसए से एमएससी किया। अब वहीं की एक मल्टीनेशल कंपनी ने मनीषा को सालाना 49 लाख रुपये वेतन का पैकेज दिया है।
विज्ञापन


शहर के जगन्नाथपुर निवासी दीनानाथ शर्मा की पांच बेटियां हैं। इनमें मनीषा सबसे छोटी हैं। एक अप्रैल 1993 को पैदा हुई मनीषा ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई नवल्स एकेडमी से की है। इसके बाद उन्होंने कार्मल इंटर कॉलेज में दाखिला लिया और इंटर तक पढ़ाई यहां करने के बाद बीएससी करने दिल्ली चली गईं। इसके बाद वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगीं। दो साल बाद यूपीएससी प्री और मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। लेकिन इंटरव्यू में दो अंक कम होने से चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसके बाद मनीषा अवसाद में आ गईं। पिता ने उन्हें ताकत दी। इसके बाद मनीषा ने यूएसए से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी में नियुक्ति के लिए आवेदन किया। छह राउंड की परीक्षा को उत्तीर्ण करने पर उनका चयन कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर पिता दीनानाथ शर्मा, मां सुमित्रा देवी बेहद खुश हैं। पिता ने बताया कि दिसंबर में मनीषा भारत आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed