{"_id":"5c9fc19dbdec22764d26f302","slug":"71553973661-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, सीएनजी से भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, सीएनजी से भरिए फर्राटा
Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
CNG mechanic
- फोटो : DNA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बरगदवां में शहर का पहला कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन रविवार से शुरू हो रहा है। नागपुर की पेट्रोल एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पेस्को) की टीम और सुरक्षा मानकों की जांच करने आ रही दूसरी टीमों की स्वीकृति के बाद वितरण को मंजूरी मिल जाएगी। इस सीएनजी स्टेशन से 65.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गैस मिलेगी।
बरगदवां स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर अर्चना चंद्रा ने कहा कि सीएनजी स्टेशन शुरू होने से शहर के पर्यावरण प्रदूषण को कंट्रोल करने के साथ डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता भी कम होगी। गैस पाइप लाइन से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू होने के अभाव में वाराणसी में लगे गेल की पाइप लाइन से टैंकर से सीएनजी मंगाई जाएगी। शुक्रवार को ही सीएनजी स्टेशन पर वाराणसी से 1500 किलोग्राम सीएनजी आ गई थी। इस दौरान टोरेंट गैस के एजीएम एनएन तालुकदार और डॉ. दीपक कुमार उपस्थित रहे। दूसरी ओर नौसड़ स्थित कमला मोटर्स पर मशीन लगाने का काम चल रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही यह स्टेशन भी शुरू हो जाने की उम्मीद है।

एलपीजी से 31 प्रतिशत सस्ती है सीएनजी
टोरंट के अधिकारी अजय बहादुर सिंह ने कहा कि एलपीजी गैस से आटो चलाने पर प्रति किलोमीटर तकरीबन 2.27 रुपये खर्च आता है, वहीं सीएनजी से यह खर्च 1.56 रुपये आता है। यानी बचत 31 फ ीसद से ज्यादा है। यदि एलपीजी किट निकालकर तकरीबन 25 हजार रुपये में सीएनजी किट लगवाते हैं तो 9 महीने में पूरी लागत निकल जाती है। इसी तरह चार पहिया वाहन में पेट्रोल के मुकाबले 36 फ ीसद से ज्यादा बचत होती है। यदि सीएनजी किट 40 हजार रुपये की आती है तो 5 महीने में इसकी कीमत वसूल हो जाएगी।
विज्ञापन