फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निरीक्षण किया--कस्तूरबा गांधी

निरीक्षण किया--कस्तूरबा गांधी

Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण किया--कस्तूरबा गांधी
कस्तूरबा विद्यालय की जानी हकीकत
विज्ञापन

तहसीलदार, बीईओ व नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। देवरिया के मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह व बिहार के मुजफ्फरपुर की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने क्षेत्र के वृद्धा आश्रम के साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोइया समेत कई महिला कर्मचारी अनुपस्थित मिलीं। मौके पर अनुपस्थिति मिलीं महिला कर्मियों के बारे में रिपोर्ट अधिकारियों ने डीएम को भेज दिया।

सोमवार की रात तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, बीईओ हेमवंत कुमार व नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक फरेंदा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय खजुरिया पहुंचे। जहां विद्यालय में कार्यरत वार्डेन सर्वदा तिवारी, पूजा शाही, कंचन गुप्ता व सहायक रसोइया सरोज व चौकीदार विनोद कुमार उपस्थित मिले। अन्य स्टॉफ नेहा गौड़ एक महीने से अनुपस्थित चल रही हैं। विद्यालय में कुल 100 छात्राएं पंजीकृत हैं जबकि मौके पर 62 छात्राएं ही उपस्थित रहीं। जानकारी करने पर वार्डेन सर्वदा तिवारी ने छात्राओं के बारे में बताया कि वह अपने घर गई हैं। छात्राओं के अवकाश व आगमन की जानकारी पंजिका में दर्ज मिली। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के बिस्तर की हालत, मच्छरदानी के प्रयोग सहित स्नान घर व शौचालय की स्थित ठीक पाई गई। कमरों के टूटे फर्श को ठीक कराने व विद्यालय के बगल में स्थित पेड़ को विद्यालय के लिए हानिकारक बताया गया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बड़डार धानी का निरीक्षण किया गया। जिसमें वार्डेन पूनम सिंह, अरविंद कुमार, शाहिद परवेज व जयप्रकाश यादव उपस्थित मिले। वहीं नेहा प्रियदर्शनी व अर्चना चौधरी अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित छात्राओं की जानकारी पंजिका पर दर्ज मिली। छात्राओं से बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं, भोजन व शौचालय सकी जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों के निरीक्षण के बाद फरेंदा के गनेशपुर स्थित वृद्धाश्रम फरेंदा भी गए। जहां आश्रम में वृद्ध महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही साफ-सफाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed