{"_id":"5b689a734f1c1bb8538b7415","slug":"71533581939-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की बचाव ट़ीम ने नदी से बालक का शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की बचाव ट़ीम ने नदी से बालक का शव निकाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने नदी में डूबे बालक का शव निकाला
नौतनवा। डंडा नदी में डूबे बालक की तलाश में एसएसबी की बचाव टीम करीब 12 घंटे तक जुटी रही। इस बीच सोमवार को सुबह करीब आठ बजे नदी में डूबे बालक का दोमुहाना घाट के पास मिला।
रविवार को नौतनवां निवासी आयुष (10) नदी में नहाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोग डूबे बालक की तलाश में जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक नदी में डूबे बालक का पता नहीं चला। इस बात की सूचना जब एसएसबी को मिली तो जवान बालक की तलाश में जुट गए। सहायक सेनानायक रितेश सिंह ने बताया कि बचाव टीम के दो दर्जन से अधिक जवान स्टीमर व नाव लेकर पहुंचे। गोता लगाकर बालक की तलाश में जुट गए। पूरी रात जवान नदी में बालक की तलाश करते रहे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जवानों ने बालक का शव नदी से निकाला। डिप्टी कमांडेंट एस. पी टुन्डुप ने बताया कि बालक का शव नौतनवां पुलिस को सौंप दिया गया।