फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दूसरे दिन 576 ने लिया स्नातक में दाखिला

दूसरे दिन 576 ने लिया स्नातक में दाखिला

Mon, 09 Jul 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन 576 ने लिया स्नातक में दाखिला
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रवेश के दूसरे दिन बीए, बीएससी व बीकॉम में 576 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लेकर प्रवेश लिया। पहली सूची के कट ऑफ के मुताबिक बीएससी गणित व बॉयो का प्रवेश हो चुका है। जबकि सोमवार को बीए और बीकॉम में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीए में 362 अभ्यर्थियों ने अंक पत्र व प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर प्रवेश लिया। इसी तरह बीएससी गणित संवर्ग में 27, बीएससी बॉयो संवर्ग में 19, बीएससी गृह विज्ञान में सात तथा बीसीए में कुल आठ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। बीकॉम में 153 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया गया। डीन कॉमर्स प्रो. गोपीनाथ ने बताया कि सोमवार को 12.30 बजे तक 273 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। इसके बाद प्रतीक्षा सूची 272.5 से 264 अंक पाने वालों का प्रवेश सीट रिक्त होने पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आज की प्रवेश मेरिट

बीए
सभी संवर्ग : 241 से 216 अंक

बीकॉम
सभी संवर्ग : 272.5 से 264 तक

दोबारा च्वॉइस लॉक का अवसर

स्नातक में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने च्वॉइस लॉक नहीं किया है उन्हें दोबारा अवसर मिलेगा। संयुक्त स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के संयोजक प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया ऐसे अभ्यर्थी 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 13 जुलाई की रात 12 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेजों के बारे में च्वॉइस लॉक कर सकते हैं। इसके बाद अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित संवर्ग में प्रवेश के लिए सूची कल

यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 10 जुलाई को जारी होगा। साथ ही प्रवेश के लिए तारीख और समय भी बताया जाएगा।

ये प्रमाण पत्र साथ लाएं

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्र।
भारांक वेटेज से संबंधित प्रमाण पत्र एवं स्व हस्ताक्षरित एक सेट छायापति।
टीसी एवं चरित्र प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed