फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जिला खनन अधिकारी निलंबित

जिला खनन अधिकारी निलंबित

Mon, 05 Mar 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी निलंबित
खनन। - फोटो : अमर उजाला
बालू के लिए टेंडर में देरी समेत विभिन्न अनियमितताओं के मामले में गोरखपुर के जिला खनन अधिकारी रंजीत निर्मल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है। निर्मल के पास बस्ती के खनन अधिकारी का भी प्रभार था। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद भी गोरखपुर और बस्ती जिले में बालू का टेंडर निकालने में एक महीने से अधिक समय की देरी पर रंजीत निर्मल के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ईंट भट्ठा कारोबारियों की गंभीर शिकायतों पर खनन अधिकारी को निलंबित किया गया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री 26 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर आए थे। दो दिवसीय दौरे के दौरान ही जिले के भट्ठा मालिकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था।
विज्ञापन


भट्ठा मालिकों ने खनन अधिकारी पर धनउगाही के साथ परेशान करने का भी आरोप लगाकर सीएम से शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए ही मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद खनन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें कामकाज में लापरवाही का जिक्र है। हालांकि भट्ठा मालिकों ने अपनी शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed