{"_id":"5a8c2b684f1c1b4d588b9797","slug":"71519135592-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्यकर्ता को मिला टिकट, बड़े अंतर से जीतें चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्यकर्ता को मिला टिकट, बड़े अंतर से जीतें चुनाव’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों की बैठक को संबोधित करते सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला के नामांकन से पहले गोरखपुर क्लब मैदान में जनसभा हुई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ता को टिकट देकर सबका मान बढ़ाया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि बड़े अंतर से चुनाव जीतकर पार्टी नेतृत्व को तोहफा दें। यह सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रही है। चार लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत होनी चाहिए।
नामांकन से पहले भाजपा ने अपनी ताकत का अहसास कराया। प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और उपचुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता सहित तमाम सांसद, विधायक गोरखपुर क्लब के मैदान में जुटे। सबने कहा कि उपेंद्र को टिकट मिलने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में युवा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नामांकन समारोह में पहुंचे हैं। यही उत्साह वोटिंग के दिन तक (11 मार्च) बनाए रखना है।
नेताओं ने कहा कि भाजपा की इस परंपरागत सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे महंत योगी आदित्यनाथ ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। ऐसे में उपचुनाव पर देश, दुनिया की निगाह है। यह लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल भी है। कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि बड़े अंतर से जीत का क्रम बरकरार रहे।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल, शरद त्रिपाठी, पंकज चौधरी और रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच में जाएं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। इस मौके पर विधायक क्षेत्रीय महामंत्री संगठन शिव कुमार पाठक, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, विपिन सिंह, सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रमेश सिंह, कामेश्वर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, दयाराम चौधरी, श्रीराम चौहान, भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।