फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भोजपुरी लोकगीतों के साथ खादी महोत्सव का समापन

भोजपुरी लोकगीतों के साथ खादी महोत्सव का समापन

Tue, 20 Feb 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी लोकगीतों के साथ खादी महोत्सव का समापन
खादी महोत्सव के समापन के मौके पर कई लोग सम्मानित किए गए। - फोटो : Amar Ujala
टाउनहाल मैदान में 15 दिवसीय खादी महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। समारोह में लोकगीत गायक मनोज मिहिर ने भोजपुरी लोकगीतों की मिठास से माहौल को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी गीत के साथ हुई। इसके बाद... हो जाला प्यार और ...जईसन सोचले रहली गीत पेश कर माहौल में मस्ती घोल दी। वहीं ... मन के अंहरिया हटा द गीत से माहौल को ऊंचाई प्रदान की। ... रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे गीत पर श्रोताओं ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल रामेंद्र मिश्र ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम कराए जाने की अपेक्षा है ताकि कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग के सतत विकास के साथ विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट उत्पाद सबको उपलब्ध हो सके। समापन समारोह में उत्कृष्ट व्यवसाय करने वाले उद्यमियों को मुख्य अतिथि सहायक निदेशक हथकरघा राम बड़ाई की ओर से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
खादी और ग्रामोद्योग में उत्कृष्ट व्यवसाय करने वाले उद्यामियों को सम्मानित किया गया। खादी में प्रथम पुरस्कार खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां कुशीनगर, द्वितीय पुरस्कार क्षेत्रीय गांधी आश्रम गोलघर और क्षेत्रीय गांधी आश्रम बाराबंकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रामोद्योग में पहला स्थान नेेचुरल जूट बैग चौरीचौरा, दूसरा स्थान कृष्णा ग्रामोद्योग लखीमपुर खीरी और तीसरा स्थान जगदीश कुुमार स्पार्को शर्ट को प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed