फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 20 Feb 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रॉक्टर का घेराव करते छात्र। - फोटो : Amar Ujala
चीफ प्रॉक्टर की ओर से छात्रों पर की गई कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रनेताओं की अगुवाई में करीब तीन दर्जन से अधिक छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर हंगामा किया। छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव करते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की मगर छात्र मांगों पर अड़े रहे। आखिर में बुधवार को कुलपति की ओर से बुधवार को वार्ता के लिए बुलाए जाने के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


दो घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक भवन में अफरातफरी का माहौल रहा। छात्र हॉस्टल से जुलूस निकालते हुए पहले यूनिवर्सिटी गेट पर इकट्ठा हुए। फिर दोपहर 12:30 बजे रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे और उनका घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर की ओर से बार बार विद्यार्थियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में छात्रों पर लाठीचार्ज के साथ ही बेवजह मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सोमवार को भी बिना किसी ठोस वजह के छात्रों से उठक-बैठक कराई गई। ऐसा व्यवहार किसी अपराधी के साथ भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed