{"_id":"5a1dbcba4f1c1b68678bea9b","slug":"71511898298-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 रुपये में एलईडी बल्ब तैयार कर रहे विद्या र्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 रुपये में एलईडी बल्ब तैयार कर रहे विद्या र्थी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
एलईडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सरकार की ओर से लोगों को 99 रुपये में एलईडी बल्ब मुहैया कराया जा रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के एलईडी बल्ब 110-150 रुपये के बीच बाजार में बेेचे जा रहे हैं। वहीं एमएमएमयूटी कैंपस स्थित नायलेट संस्थान में चल रहे शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत युवाओं को महज 40 रुपये में एलईडी बल्ब तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एक महीने के प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एलईडी बल्ब के निर्माण से जुडे़ मैटेरियल समेत अन्य बातों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान तैयार होने वाले एलईडी बल्ब को सभी लैब और डिपार्टमेंट में इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
संस्थान के डायरेक्टर एकेडी द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से बनाए जा रहे एलईडी बल्ब दुधिया की बजाय, सूर्य की किरणों जैसी हल्की पीली (वार्म वाइट) रौशनी प्रदान करती है। इससे ज्यादा देर तक इन बल्बों का इस्तेमाल पढ़ाई और बारिक कामों के दौरान किया जा सकता है। वार्म वाइट रोशनी को दुनियाभर के एक्सपर्ट भी सफेद रोशनी से ज्यादा बेहतर विकल्प मानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्माण किए जा रहे एलईडी बल्ब को अगर कोई विद्यार्थी मार्केट में लेकर जाना चाहता तो संस्थान उसकी हर संभव मदद भी करेगा। एक बल्ब को तैयार करने में 40-45 रुपये का खर्च आ रहा है। इसके लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है।