फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरकारी अस्पताल से लौटाया, ऑटो में जन्मा बच्चा

सरकारी अस्पताल से लौटाया, ऑटो में जन्मा बच्चा

Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल से लौटाया, ऑटो में जन्मा बच्चा

विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट में फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के लिए गई गर्भवती को मौजूद स्टॉफ ने लौटा दिया और उसने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पास में रहने वाली रिटायर नर्स बिंदू ने प्रसूता को न सिर्फ अपने घर में शरण दी बल्कि जन्म के बाद बच्चे का प्राथमिक उपचार भी किया। दोनों थोड़ी देर आराम करने के बाद घर लौट गए। उधर, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
चिलबिलवा निवासी समुसुद्दीन खान की पत्नी नगमा खान (24) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की सुबह दस बजे के करीब घरवाले लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पति का आरोप है कि वहां पर मौजूद स्टाफ नर्स पहले नगमा को लेकर लेकर प्रसव कक्ष में गई फिर बोली कि बच्चे के सिर पर मांस है और ऑपरेशन किए जाने की बात कहते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन ऑटो से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में ही नगमा की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। दर्द से तड़पती महिला की आवाज सुनकर पास में ही खड़े एक शख्स ने रिटायर नर्स बिंदु को बुला दिया। उसकी मदद से ही ऑटो में प्रसव कराया और फिर अपने घर ले जाकर थोड़ी देर शरण भी दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी नहीं मिली
सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद गर्भवती को सरकारी एंबुलेंस भी नहीं मिली। इस लापरवाही के बीच कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। घरवाले एक प्राइवेट ऑटो से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे मगर रास्ते में ही प्रसव हो गया। संयोग अच्छा था कि वहां पर एक नर्स का घर था और कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
मामला संज्ञान में है। लापरवाही की जांच कर सीएमओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी : डॉ. एसके प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed